कवी राहत इंदौरी जी की कविता: उँगलियाँ यूँ न सब पर उठाया करो ...

उँगलियाँ यूँ न सब पर उठाया करो
खर्च करने से पहले कमाया करो ...

ज़िन्दगी क्या है खुद ही समझ जाओगे
बारिशों में पतंगें उड़ाया करो
दोस्तों से मुलाक़ात के नाम पर
नीम की पत्तियों को चबाया करो
शाम के बाद जब तुम सहर देख लो
कुछ फ़क़ीरों को खाना खिलाया करो
अपने सीने में दो गज़ ज़मीं बाँधकर
आसमानों का ज़र्फ़ आज़माया करो
चाँद सूरज कहाँ, अपनी मंज़िल कहाँ
ऐसे वैसों को मुँह मत लगाया करो"

•••••कवी: राहत इंदौरी•••••

Comments

Popular posts from this blog

रैपिडेक्स छत्तीसगढ़ी स्पीकिंग कोर्स | अंग्रेजी से छत्तीसगढ़ी | English to Chhattisgarhi

‌वक्त कम‬ है, पूरा जोर‬ लगा दो... ‎कुछ को‬ मैं जगाता हुँ, कुछ‬ को तुम जगा दो...